Hardoi News: कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी वहां सिर्फ परिवारवाद और जाति विशेष के लोगों का ही भला हो सकता है- सुभाष यदुवंश

बैठक में मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश ने कार्यकर्ताओं के प्रेम, जोश और सत्कार का अभिवादन करते हुए कहा कि हरदोई प्रथम आगमन का यह पल वह जीवन भर याद रखेंगे....

Dec 8, 2024 - 19:03
 0  73
Hardoi News: कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी वहां सिर्फ परिवारवाद और जाति विशेष के लोगों का ही भला हो सकता है- सुभाष यदुवंश

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना 

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार शाम को मंडल चुनाव अधिकारी बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि संगठन चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का जोरदार स्वागत जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अगुआई में हुआ।

बैठक में मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश ने कार्यकर्ताओं के प्रेम, जोश और सत्कार का अभिवादन करते हुए कहा कि हरदोई प्रथम आगमन का यह पल वह जीवन भर याद रखेंगे। कहा कि हरदोई जनपद ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए है कि प्रदेश से लेकर देश तक में चर्चा है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह और उनकी टीम के साथ ही कार्यकर्ताओं की मेहनत को प्रणाम किया। संगठन चुनाव की समीक्षा करते हुए सभी चुनाव अधिकारियों से बूथ लेवल से लेकर मंडल और नगर के विषय में गहन चर्चा की और सुझाव भी दिए। 

सुभाष यदुवंश ने राजनीति में अपना कैरियर बनाने वाले नए युवा साथियों को संदेश देते हुए कहा कि राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां सेवा के माध्यम से आपको अपनी स्किल्स को दिखाने का मौका मिलता है। उसमें भी भाजपा एकमात्र ऐसा दल नहीं परिवार है जहां कार्यकर्ता जमीन से उठकर असमान तक का सफर कर सकता है, बशर्ते आपको अपने काम के प्रति ईमानदार रहना होगा। संघठन का मतलब सबको साथ लेकर लक्ष्य को प्राप्त करना। लक्ष्य भी ऐसा जिससे सभी वर्ग, धर्म, प्रांत का भला हो सके।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी वहां सिर्फ परिवारवाद और जाती विशेष के लोगों का ही भला हो सकता है। देश में जात पात की खाई ऐसी दलों की ही देन है। उन्हें अपनी सत्ता बरकरार चाहिए, इसके लिए प्रदेश से लेकर देश का भी बंटाधार करने को तैयार हो जाएंगे।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के प्रथम आगमन पर कहा कि हरदोई का कार्यकर्ता पार्टी और देश के लिए अपना तन मन अर्पण कर चुका है। उसी का नतीजा प्रदेश से लेकर देश में हरदोई का नाम जगमगा रहा है। जनपद की जनता के अभूतपूर्व आशीर्वाद से सांसद से लेकर बीडीसी और प्रधान पद पर पार्टी का कार्यकर्ता अपनी सेवा दे रहा है।  कहा कि हरदोई के कार्यकर्ताओं के लिए एक सुखद स्थिति निर्मित हुई है जहां संगठन चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का सानिध्य प्राप्त हुआ है।
संचालन महामंत्री ओम वर्मा ने किया।

Also Read- Hardoi News: पल्स पोलियों अभियान का नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चे को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया शुभारंभ।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा राम बहादुर सिंह रामकिशोर गुप्ता डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह पीके वर्मा उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री कर्मवीर सिंह चौहान एसपी मौर्य संदीप सिंह संजय सिंह गुड्डू महामंत्री अनुराग मिश्रा सत्येंद्र राजपूत आजाद भदौरिया अजय अवस्थी जिला मंत्री अविनाश पांडे अजय शुक्ला नीतू चंद्रा राम नंदिनी जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी कार्यालय मंत्री अतुल सिंह आईटी संयोजक सौरभ सिंह गौर अरविंद शुक्ला वेदराम राजपूत अलका गुप्ता आकाश सिंह सत्यम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।