Hardoi: बालामऊ में BJP की एकता की हुंकार, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट रहने का मंत्र।

बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित यूनिटी मार्च पूर्व सांसद राज्यसभा डॉ. अशोक वाजपेयी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक रामपाल वर्मा,

Nov 18, 2025 - 22:29
36 Views
Hardoi: बालामऊ में BJP की एकता की हुंकार, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट रहने का मंत्र।
बालामऊ में BJP की एकता की हुंकार, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट रहने का मंत्र।

बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित यूनिटी मार्च आज पूर्व सांसद राज्यसभा डॉ. अशोक वाजपेयी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक रामपाल वर्मा, एमएलसी अशोक अग्रवाल तथा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एकता, संगठन और समर्पण की भावना को मजबूती देने पर बल दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अभ्यशंकर शुक्ला, चेयरमैन कछौना राधा रमण शुक्ला एवं यात्रा संयोजक नवीन पटेल सहित सभी सम्मानित मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।

यूनिटी मार्च के दौरान जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी गई। पू विधायक एवं पू क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कहा कि विकास की इस निरंतर यात्रा में जनता की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता तक बीजेपी की नीतियों को पहुंचाने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाए।

कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने, क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान के लिए तत्पर रहने तथा आगामी आयोजनों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यूनिटी मार्च के सफल आयोजन के लिए सभी जिम्मेदार साथियों को धन्यवाद देते हुए नेतृत्व ने कहा कि इसी सामूहिक शक्ति से संगठन को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

Also Read- Hardoi: सरकारी धान खरीद में किसान दलालों से परेशान, भ्रष्ट कर्मी हटाए जाएं- हर्ष वर्धन सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow