Bazpur News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा मंडल ने दी श्रद्धांजलि, किया पौधारोपण।

भाजपा मंडल के चीनी मिल गेस्ट हाउस में पीसीयू के चेयरमैन राम मेहरोत्रा ,प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रवि पाल पार्टी पदाधिकारीगणों...

By INA News Desk
Jun 23, 2025 - 17:46
74 Views
Bazpur News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा मंडल ने दी श्रद्धांजलि, किया पौधारोपण।

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: भाजपा मंडल के चीनी मिल गेस्ट हाउस में पीसीयू के चेयरमैन राम मेहरोत्रा ,प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रवि पाल पार्टी पदाधिकारीगणों व कार्यकर्ता बंधुओं के साथ भारत की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले श्रद्धेय डॉ श्याम प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. मुखर्जी जी ने "एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान" के संकल्प को लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मुखर्जी जी को याद करते हुए भी पौधारोपण भी किया गया।कार्यक्रम में वक्ता के रूप में  मंजीत सिंह राजू ,राजेश कुमार, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ,गोपाल कोछड़,यशपाल राजहंस ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव ने किया। संचालन वीरेंद्र बिष्ट ने किया।कार्यक्रम में खीम सिंह दानू, देव सिंह ,प्रतिमा सक्सेना, स्तुति गुप्ता,अनिता शर्मा, उमा जोशी,रविकांत शर्मा, सिंह,कन्नू जोशी ,कमल भट्ट ,प्रमोद राजहंस,सुंदर, गौरव शर्मा अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Also Read- UP News: डिफेंस कॉरिडोर व आईएमएलसी के नोड्स में पर्यावरण निगरानी सुनिश्चित करेगी योगी सरकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow