Hardoi News: कोतवाली देहात मे हुआ चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम, एसपी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया।   

समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली देहात पर स्थित बाल मित्र केंद्र....

Dec 26, 2024 - 19:57
73 Views
Hardoi News: कोतवाली देहात मे हुआ चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम, एसपी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया।   

हरदोई। समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली देहात पर स्थित बाल मित्र केंद्र पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष में बच्चों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रथम आए हुए 11 (लक्ष्मी पांडे ,स्वामी गौतम, अद्वैत कुशवाहा, रिद्धि शर्मा ,अंशु गुप्ता ,कृष्णा पांडे, दीप्ति मिश्रा, हर्ष मिश्रा, सौरभ वर्मा, अभिषेक सक्सेना एवं आर्यन कश्यप)बच्चों का मेडल देकर सम्मानित किया। 

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने डूडा के डीसी को लगाई कड़ी फटकार, अधिशाषी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मौके पर समाधान अभियान के निदेशक सौम्या द्विवेदी ने बच्चों को सुरक्षित रहने एवं वीरता के साथ हर परिस्थिति का सामना करने के बारे में बताया मौके पर कोतवाली देहात के थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने पूर्ण सहयोग किया संस्था ओर से मृदुल अवस्थी सूरज शुक्ला दीपांशु चतुर्वेदी, सीता वर्मा एवं प्रियांशु अवस्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow