Hardoi News: देवस्थान पर रखी मूर्तियों को अराजक तत्वों ने किया छतिग्रस्त।  

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा देवस्थान में स्थापित कई मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर खंडित कर दिया ....

By INA News Desk
Dec 26, 2024 - 20:08
106 Views
Hardoi News: देवस्थान पर रखी मूर्तियों को अराजक तत्वों ने किया छतिग्रस्त।  
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह

बघौली \ हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा देवस्थान में स्थापित कई मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर खंडित कर दिया जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने अपने लेटर पैड पर बघौली पुलिस को दी है। 

बताते चलें कि पुरवा गांव में गांव के पश्चिम दिशा में हिंदू धर्म की आस्था का केंद्र है देवस्थान जहां पर मां दुर्गा तथा शिवलिंग एवं बगलामुखी बाबा तथा विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापित है वहां पर कोई मंदिर नहीं है बल्कि खुले में यह सभी मूर्तियां स्थापित थी जहां पर गांव के लोग अपनी आस्था के चलते प्रतिदिन पूजा किया करते थे बीती रात अराजक तत्वों ने हिंदू धर्म की आस्था को चुनौती देते हुए देवस्थान पर लगी हुई सभी मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर खंडित कर दी इसके बाद सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान छविनाथ मौर्य के द्वारा अपने लेटर पैड पर बघौली पुलिस को संबंधित घटना से अवगत कराया और क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियां की मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है।

Also Read- Hardoi News: कोतवाली देहात मे हुआ चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम, एसपी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया।

बघौली पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है और बीती रात कुछ अराजक तत्वों के द्वारा मूर्तियों को छटग्रस्त कर दिया गया था मौके पर पहुंच कर छतिग्रस्त की गई सभी मूर्तियों की मरम्मत का कार्य करवा दिया गया है तथा वहां पर माहौल शांतिपूर्वक है किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement