हरदोई गोलीकांड: एक मुस्लिम ने हिंदू युवक को भरी बाजार गोली मारी, ट्रामा सेंटर रेफर

मुन्ना ने छोटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित बाजार गया तो वहां उसे आरोपी ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित को फौरन सीएचसी से हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसे लखनऊ...

By INA News Desk
Dec 26, 2024 - 21:21  · Updated: Dec 26, 2024 - 22:44
202 Views
हरदोई गोलीकांड: एक मुस्लिम ने हिंदू युवक को भरी बाजार गोली मारी, ट्रामा सेंटर रेफर

By INA News Hardoi.
जिले में मुस्लिम समुदाय के एक शख्स ने हिंदू युवक को गोली मार दी। आरोप है कि मुस्लिम युवक घायल शख्स की पत्नी से बातचीत करता था, जिसका पीड़ित विरोध करता था। इसी बात को लेकर फोन पर दोनों के बीच कहा काफी बहस भी हुई थी।इस दौरान आरोपी ने पीड़ित को गोली मारने की धमकी भी दी थी।जिले के थाना टड़ियावां के महुआ चाचर गांव के रहने वाले छोटे अवस्थी को थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे के रहने वाले मुन्ना अंसारी ने गोली मार दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक मुन्ना अंसारी छोटे की पत्नी से लगातार फोन से बातचीत करता था। छोटे ने अपनी पत्नी को मुन्ना से बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर कहासुनी और गाली गलौज हुई थी।इसके बाद मुन्ना ने छोटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित बाजार गया तो वहां उसे आरोपी ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित को फौरन सीएचसी से हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस पूरे मामले पर संतोष सिंह (सीओ सदर हरदोई) ने बताया, पीड़ित के पिता ने तहरीर दी है। बेटे को गोली मारी गई है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मुन्ना अंसरी भी पुलिस गिरफ्तर में है।मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी मुन्ना अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि मुन्ना अंसारी ने छोटे अवस्थी को हरिहरपुर के बीच बाजार में गोली मार दी और वहां से भाग गया। गंभीर हालत में उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow