हरदोई: 240 पुलिसकर्मियों के तबादले से महकमे में हलचल, एसपी ने आदेश जारी किए

जिले इतनी बड़ी तादाद में हुए तबादलों से पूरे महकमे में हलचल का माहौल है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने 240 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस कार्रवाई में कोतवाली शहर में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक हरिनाथ यादव, उप निरीक्षक जुनैद खां, कांस्टेबल प्रशांत कुमार सोनकर, मोनू...

By INA News Desk
Dec 26, 2024 - 22:52
97 Views
हरदोई: 240 पुलिसकर्मियों के तबादले से महकमे में हलचल, एसपी ने आदेश जारी किए
एसपी नीरज कुमार जादौन
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.
एसपी नीरज कुमार जादौन ने हाल ही में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है, जिससे पुलिसकर्मियों में हलचल बढ़ गयी है। इस लिस्ट में उन पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें मोह के कारण अपनी कुर्सी से हटना गवारा न हुआ था। इसके अलावा कुछ नाम ऐसे भी शामिल हैं, जिन पर कथित रूप से आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए थे।

जिले इतनी बड़ी तादाद में हुए तबादलों से पूरे महकमे में हलचल का माहौल है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने 240 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस कार्रवाई में कोतवाली शहर में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक हरिनाथ यादव, उप निरीक्षक जुनैद खां, कांस्टेबल प्रशांत कुमार सोनकर, मोनू सिंह और आरिफ खां को लाइन हाजिर किया गया है।

Also Read: बड़ी खबर: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ी

इसके अलावा, उन पुलिसकर्मियों का भी तबादला किया गया है जो थाने जाने से कतराते थे और एयर कंडीशनर में बैठकर काम करने के शौकीन थे। हालांकि, अभी भी कुछ पुलिसकर्मी बाकी हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। युवक के सुसाइड का मामला जानकारी के मुताबिक, कोतवाली शहर इलाके में एक युवक के सुसाइड के मामले में पुलिस की पिटाई का आरोप लगा था।

माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर कोतवाली शहर के एक इंस्पेक्टर, दरोगा और तीन कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवक ने पुलिस की पिटाई से आहत होकर आत्महत्या की। इसके अलावा भी कई अन्य कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल आदि का तबादला कर एसपी ने आदेश जारी किए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement