हरदोई: मौत का डर दिखाकर धमकाया और मारपीट की, पुलिस ने 3 को पकड़ा
अन्य लोगों ने सत्यम के घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट की तथा घर वालों को मौत का डर दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई कर पुलिस ने उक्त में से हारून, सहनवाज...
By INA News Hardoi.
पिहानी थाना इलाके में घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 का क्राइम रिकॉर्ड बड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार सत्यम मिश्रा पुत्र प्रेमशंकर मिश्रा निवासी गांव पतौन मिश्र कोतवाली पिहानी हरदोई ने तहरीर देते हुए बताया था कि गांव पंडरवा किला निवासी हारून, शब्बन, सहनवाज व इस्तिखार पुत्रगण मो. शेर सहित 2 अन्य लोगों ने सत्यम के घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट की तथा घर वालों को मौत का डर दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई कर पुलिस ने उक्त में से हारून, सहनवाज व शब्बन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हारून पर विभिन्न मामलों में 13 व सहनवाज पर 3 मुकदमे दर्ज हैं। बहरहाल, पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?











