Hardoi: स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर

रंगोली प्रतियोगिता में  दिव्यांशी को प्रथम, रोली को द्वितीय एवं मुस्कान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । चित्रकला प्रतियोगिता में शुभांजलि प्रथम, अजीत कुमार द्वितीय और दीपशिखा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

By INA News Desk
Sep 28, 2024 - 20:44
67 Views
Hardoi: स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

जिला गंगा समिति हरदोई के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जनता इण्टर कॉलेज, पुरसोली, सांडी में चित्रकला प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। रंगोली प्रतियोगिता में  दिव्यांशी को प्रथम, रोली को द्वितीय एवं मुस्कान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । चित्रकला प्रतियोगिता में शुभांजलि प्रथम, अजीत कुमार द्वितीय और दीपशिखा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

विजेताओं को जिला युवा अधिकारी , प्रतिमा वर्मा,  प्रधानाचार्य राजेश तिवारी एवं जिला परियोजना अधिकारी , नमामि गंगे , अश्वनी कुमार मिश्र ने मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया गया । सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। विद्यालय परिसर एवं ग्राम पंचायत तेरा पुरसौली में स्वच्छता ही सेवा का संदेश देते हुए साफ सफाई की गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को नमामि गंगे के पैड और पेन वितरित किए गए । जिला परियोजना अधिकारी द्वारा  कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए प्रेरित किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement