Hardoi: समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए आदेश

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन फरियादियों को दिया। 

By INA News Desk
Sep 28, 2024 - 20:35
95 Views
Hardoi: समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए आदेश
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

शनिवार को थाना बेहटा गोकुल में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन फरियादियों को दिया। थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के राजस्व व पुलिस कार्मिकों से पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद के मामले में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाये तथा शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष एवं नियमानुससार करें और कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक लेखपाल एक शिकायत रजिस्टर तैयार करे जिसमें प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत रिपोर्ट रखें। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि मारपीट के मामलों में तत्काल कार्यवाई करायें और क्षेत्र के अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी प्रत्येक दिन बीट सिपाही एवं चौकीदारों के माध्यम से लेते रहे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शाहाबाद दीक्षा जोशी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement