Hardoi: श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाओं को भाजपा जिलध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सराहा
जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि इसके अंतर्गत आज बच्चों को चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भावी भारत की परिकल्पना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Hardoi News INA.
सेवा पखवाड़ा विकसित भारत 2047 के तहत श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का परिणाम निकालने के लिए स्वयं मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा ने निबन्ध कापियां और पोस्टर देखे तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय बच्चों का निर्णय कर पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में सेवा पखवाड़ा विकसित भारत 2047 के अंतर्गत आयोजित हुई चित्रकला निबंध प्रतियोगिता में लगभग दो सैकड़ा बच्चों ने भाग लेकर चित्रों व शब्दों के माध्यम से अपने विचारों को पोस्ट पर उकेरा तथा कापी पर लिखकर नए भारत की परिकल्पना को दर्शाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार की गई विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसके अंतर्गत आज बच्चों को चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भावी भारत की परिकल्पना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू आसा ने कहा कि 2047 विकसित भारत की परिकल्पना में बच्चों का बहुत बड़ा योगदान होगा। प्रधानमंत्री मोदी का विजन है की विकसित भारत 2047 यानी देश खूब तरक्की करें और एक बार फिर विश्व गुरु बनने का सपना साकार हो।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बब्बन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गुड्डू व भाजपा युवा नेता मुकुल सिंह आशा के साथ निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहीं जिज्ञासा सिंह के अलावा द्वितीय स्थान पर रही प्रियांशी सिंह व तृतीय स्थान पर रहे विनय प्रताप सिंह तथा चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल रहीं अपर्णा शुक्ला के अलावा द्वितीय स्थान पर रहीं आरुषि व तृतीय स्थान पर रही दीपिका को प्रशस्ति पत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी भूमिका सिंह के अलावा शिक्षिका कविता गुप्ता, अर्पिता सिंह ,प्रज्ञा तिवारी, विनीता त्रिवेदी, मंशा बाजपेई, ऐश्वर्या सिंह, क्षमा सिंह, शशि बाला ,आरती वर्मा, आरती मिश्रा,पूजा सिंह चौहान ,पूजा सिंह पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन विद्यालय संस्थापक अखिलेश सिंह ने किया।
What's Your Reaction?











