Hardoi : संडीला में ‘रन फॉर यूनिटी’ एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, प्रमुख अतिथियों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर किया प्रेरक संबोधन
यात्रा भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर इमलिया बाग स्थित भुइयांन देवी मंदिर पर संपन्न हुई, जहाँ स्काउट-गाइड के बच्चों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन-जलपान की
Report : मुकेश सिंह
संडीला (हरदोई)। रविवार को 161 संडीला विधानसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज से ‘रन फॉर यूनिटी’ एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी मुख्य अतिथि रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा हरदोई जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, लोकसभा संयोजक/जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, विधानसभा यात्रा प्रभारी स्वरूप नारायण अस्थाना, यात्रा संयोजक अतुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, नगर मंडल अध्यक्ष रमन जायसवाल, मल्हेरा मंडल अध्यक्ष सर्वेश राठौर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, अतरौली मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, भरावन मंडल अध्यक्ष लालता अर्कवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोनी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सम्मानित अतिथि शामिल हुए।
यात्रा भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर इमलिया बाग स्थित भुइयांन देवी मंदिर पर संपन्न हुई, जहाँ स्काउट-गाइड के बच्चों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन-जलपान की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अगले चरण में मल्हेरा स्थित राजा मल्हेरा के आवास पर विशाल जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके राष्ट्रनिर्माण, एकता एवं अखंडता के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। राजा मल्हेरा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के समापन की घोषणा की और आए सभी अतिथियों, नागरिकों एवं मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, नगर पालिका परिषद संडीला के कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ-साथ SDM संडीला, सीओ संतोष सिंह,नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, महिला पुलिस एवं विभिन्न विभागों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शासन-प्रशासन के सहयोग से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही सभी पत्रकार साथियों का कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग के लिए आयोजकों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?











