Hardoi: सभी विभाग 1 दिसंबर 2025 तक भीड़ प्रबंधन कार्ययोजना जमा करें- एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी के सख्त निर्देश। 

अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनपद में भीड़ प्रबंधन

Nov 29, 2025 - 19:25
 0  34
Hardoi: सभी विभाग 1 दिसंबर 2025 तक भीड़ प्रबंधन कार्ययोजना जमा करें- एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी के सख्त निर्देश। 
सभी विभाग 1 दिसंबर 2025 तक भीड़ प्रबंधन कार्ययोजना जमा करें- एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी के सख्त निर्देश। 

हरदोई: अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनपद में भीड़ प्रबंधन कार्य योजना के तहत आयोजित होने वाले आयोजनों जैसे मेला, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल-कूद इत्यादि के परिदृश्य के दृष्टिगत विभिन्न विभागों से भीड़ प्रबंधन कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि जनपद भीड़ प्रबंधन कार्ययोजना के सम्बन्ध में पुलिस विभाग द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था, यातायात, आपात स्थिति प्रबंधन आदि के संबंध में, राजस्व/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीईओसी का संचालन एवं प्रबंधन, जन जागरूता आईआरएस के अनुसार विभागीय कार्यवाही एवं समन्वय आदि, बचाव एवं प्रतिक्रिया दल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी एवं जल पुलिस राहत एवं बचाव कार्य, मानव संसाधन बचाव एवं राहत उपकरण, तैनाती, संपर्क सूत्र आदि, भारतीय रेलवे अत्यधिक भीड़ की स्थिति में वैकल्पिक निकटम रेलवे स्टेशन का निर्धारण तथा परिवर्तित रेल मार्ग का प्रबंधन, स्टेशन पर भीड़ के आगमन एवं सुरक्षित निकासी हेतु पृथक कॉरीडोर की व्यवस्था, हेल्प डेस्क, पूछताछ केन्द्र एवं यात्री जागरूकता, निजी एवं सरकारी वाहनों हेतु पृथक पार्किग व्यवस्था आदि, परिवहन विभाग वाहन पार्किग, सेटेलाइट पार्किग, परिवर्तित मार्ग का निर्धारण, रूट मैपिंग, यात्री हेल्प डेस्क एवं यात्री जागरूकता अस्थाइ्र शेल्टर होम इत्यादि की व्यवस्था प्रबंधन आदि के संबंध में भीड़ प्रबंधन कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

उन्होने कहा कि इसी तरह स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस, प्राथमिक, मोबाइल चिकित्सा व्यवस्था, आपात स्थिति में निकटतम अस्पताल का चिन्हांकन, क्षमता से अधिक अतिरिक्त मरीजों हेतु बेड व्यवस्था एवं प्रबंधन, छिड़काव हेतु क्लोरीन एवं ब्लीचिंग पाउडर की उपल्बधता आदि, अग्नि शमन संभावित अग्नि दुर्घटना सुरक्षा योजन की तैयारी, राहत एवं बचाव कार्यवाहियां, पर्याप्त अग्नि व्यवस्था (आयोजन के आस पास जल स्त्रोत की उपलब्धता का चिन्हांकन करना, अग्निशमन वाहन एवं अग्नि शमन कर्मचारियों की उपलब्धता) एवं जन-जागरूकता आदि, नगर निकायों द्वारा साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, आयोजन स्थल पर साइनबोर्ड, मार्किंग, वाहन प्रतिबंधित जोन का चिन्हांकन, पेयजल, वाटर टैंकर की उपलब्धता आदि, विद्युत विभाग आयोजन स्थल पर निर्वाध, पूर्व में आवश्यक तैयारी, ट्रांस्फारमर, उपकरण एवं कर्मचारियों आदि व्यवस्था, सिंचाई विभाग सुरक्षित उपयोग हेतु घाटों की मरम्मत कार्य, पीडब्लूडी विभाग सड़क निर्माण एवं मरम्मत योग्य पैदल मार्गो का चिन्हांन तथा खाद्य एवं सुरक्षा विभाग वेन्डर द्वारा तैयार किये जा रहे खाद्य पर्दाथों का मानकों के अनुरूप गुणवत्ता निरीक्षण, खाद्य पदार्थों में मिलावट परीक्षण इत्यादि के सम्बन्ध में जनपद भीड़ प्रबंधन कार्ययोजना तैयार की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उक्त कार्य योजना तैयार कर 01 दिसम्बर 2025 तक हार्ड कापी में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में एवं कार्यालय ई-मेल आईडी, ककउींतकवप/हउंपसण्बवउध्ूींजेंचच नम्बर 9454416606 पर कार्ययोजना की साफ्ट कापी उपलब्ध करायें ताकि जनपद की भीड़ प्रबंधन योजना ससमय प्राधिकरण को प्रेषित की जा सके।

Also Read- Hardoi: मतदाता सूची पुनरीक्षण- जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, फार्म जमा करने की अपील।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।