Sambhal: एसआईआर की समय सीमा बढ़ाने की मांग, सपा नेताओं ने बहजोई में मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
समाजवादी पार्टी ने शनिवार को बहजोई में एसआईआर प्रक्रिया में तेजी न आने और तकनीकी दिक्कतों को लेकर इसकी समय सीमा दो माह
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: समाजवादी पार्टी ने शनिवार को बहजोई में एसआईआर प्रक्रिया में तेजी न आने और तकनीकी दिक्कतों को लेकर इसकी समय सीमा दो माह बढ़ाने की मांग की। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ ख़ाँ के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी सम्भल को ज्ञापन सौंपकर आयोग का ध्यान गंभीर अव्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया।
ज्ञापन में सपा नेताओं ने बताया कि मतदाताओं में प्रक्रिया को लेकर जागरूकता की कमी है, वहीं बीएलओ और संबंधित कर्मचारी जल्दबाजी में कार्य कर रहे हैं जिससे फॉर्मों की सही तरीके से एंट्री और अपलोडिंग नहीं हो पा रही। बूथों पर पहुंचने वाले लोगों को बीएलओ द्वारा सर्वर डाउन रहने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिसके कारण भारी संख्या में फॉर्म पेंडिंग पड़े हुए हैं। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में शादी-विवाह का मौसम चल रहा है, जिसकी वजह से लगभग 50 प्रतिशत लोग अब तक एसआईआर फार्म भर ही नहीं पाए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की कमी और बीएलओ द्वारा घर-घर न जाकर एक ही स्थान से फॉर्म वितरण करने जैसी लापरवाहियाँ भी प्रक्रिया को धीमा कर रही हैं, जिसके चलते पात्र लोगों तक फॉर्म नहीं पहुंच पा रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से जनहित और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा को देखते हुए एसआईआर की समय अवधि दो माह बढ़ाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में रामरहिस यादव, गुलाम मुस्तुफ़ा, गौरव यादव, सूरज सिंह, जबर सिंह, आरिफ़ ख़ाँ, फ़ैज़ान शाही, नफ़ीस, मोनिस और यशपाल यादव भूरा शामिल रहे।
Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनी 59 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
What's Your Reaction?











