Sambhal : गंगा एक्सप्रेसवे हादसे के बाद सम्भल में आवागमन रोका, अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण

शनिवार की सुबह प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहां उन्होंने दुर्घटना के हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद तकनीकी टीम से हाद

Nov 30, 2025 - 18:09
26 Views
Sambhal : गंगा एक्सप्रेसवे हादसे के बाद सम्भल में आवागमन रोका, अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण
Sambhal : गंगा एक्सप्रेसवे हादसे के बाद सम्भल में आवागमन रोका, अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में दो दिन पहले गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र एक्सप्रेसवे पर वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की दूसरी दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके।शनिवार की सुबह प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहां उन्होंने दुर्घटना के हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद तकनीकी टीम से हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे और मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम, वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।जिससे स्पष्ट हो सके कि हादसा किन कारणों से हुआ। प्रशासन ने फिलहाल एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए हैं और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।सुरक्षा की पूरी जांच और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा। लगभग गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने में दो महीने ओर लगेंगे। हादसे के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow