Sambhal: सपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक संपन्न, सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। 

शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बहजोई स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असगर

Jan 3, 2026 - 17:45
 0  11
Sambhal: सपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक संपन्न, सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। 
सपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक संपन्न, सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बहजोई स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, मतदाता सूची और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि सभी विधानसभाओं के बीएलए, विधानसभा, ब्लॉक, नगर अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाल ही में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान में सक्रिय रूप से लगे रहे, इसके लिए वे सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 6 जनवरी को एसआईआर से संबंधित वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट रोल जारी होने जा रहा है। जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हों, उन्हें सभी कार्यकर्ता मिलकर ठीक कराएं और मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

जिलाध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए कि पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन अपनी-अपनी निर्धारित तिथियों पर संगठन की बैठकें आयोजित करें और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। बैठक का संचालन कर रहे जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर नए मतदाता बनवाने का कार्य करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती भी मनाई गई। जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी सहित सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में महिला शिक्षा, लिंग समानता और सामाजिक सुधार के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने 1848 में पुणे में बालिकाओं के लिए पहला स्कूल शुरू कर समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन की नींव रखी। अपने लेखन और कार्यों के माध्यम से उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और दलित समुदायों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनकी जयंती हमें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। बैठक में प्रमुख रूप से शोभित कुमार काका, सद्दाम कुरेशी, कमल शर्मा, अशोक राणा, सुभाष पाल, उमर, सभा सद, मास्टर आकिल, जीशान सभासद, रहुफ भाई, डॉ. हसराज, मलखान सिंह एडवोकेट, शेख सद्दन, विवेक आजाद, रियासत, अशोक गुप्ता, वीरन यादव, रविंद्र यादव, शिवम यादव, अंश वरनवाल, मनीष यादव, आकाश शखधार, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद ठाकुर, अजय पाल यादव, सद्दाम भाई, रणवीर सिंह यादव पहलवान, अकिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: योगी सरकार का ट्रैफिक अवेयरनेस मंत्र हिट, पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख कम हुए चालान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।