Bajpur: बाजपुर में 5 जनवरी को निकलेगा महान नगर कीर्तन- कुलविंदर सिंह किंदा

श्री गुरूद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रधान स. कुलविन्दर सिंह किन्दा ने कहा कि धर्म एवं हिन्दू राष्ट्र की रक्षा के लिये अपने महान त्याग एवं

By INA News Desk
Jan 3, 2026 - 17:39
60 Views
Bajpur: बाजपुर में 5 जनवरी को निकलेगा महान नगर कीर्तन- कुलविंदर सिंह किंदा
बाजपुर में 5 जनवरी को निकलेगा महान नगर कीर्तन- कुलविंदर सिंह किंदा

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: श्री गुरूद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रधान स. कुलविन्दर सिंह किन्दा ने कहा कि धर्म एवं हिन्दू राष्ट्र की रक्षा के लिये अपने महान त्याग एवं बलिदान से देश-धरा को कृतज्ञ करने वाले भक्ति और शक्ति के अद्वितीय संगम, सर्ववंशदानी, खालसा पंथ के संस्थापक परम पूज्य श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर 5 जनवरी 2026, दिन सोमवार को बाजपुर में महान नगर कीर्तन निकलेगा। महान नगर कीर्तन बैंतखेड़ी गुरूद्वारा से प्रारम्भ होकर इटव्वा, बन्नाखेड़ा, केशोवाला मोड़, रामराज रोड, मुख्यमार्ग होते हुए श्री गुरूद्वारा सिंह सभा बाजपुर पहुँचेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महान नगर कीर्तन में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है। इस मौके पर हरदयाल सिंह, अवतार सिंह, जगजीत सिंह, विक्की रन्धावा, जसवन्त सिंह, मंगा सिंह, सर्वजीत सिंह, सुरमुख सिंह, सर्वजीत सिंह, हीरा सिंह बल, कुलवीर सिंह, निशान सिंह, लाडी मंड, शेरा सिंह आदि थे।

Also Read- Lucknow: उप मुख्यमंत्री ने राजपुर नगर पंचायत में विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, बितरित किये कंबल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow