Uttrakhand : जगतपुरा में दबंग ने सड़क के पानी निकासी पाइप बंद किए, ग्रामीणों ने की शिकायत

पूर्व राज्य दर्जा मंत्री और भाजपा नेता राजेश कुमार गांव में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें यह समस्या बताई। राजेश कुमार ने एसडीएम अमृता शर्मा से तुरं

By INA News Desk
Dec 21, 2025 - 21:27
52 Views
Uttrakhand : जगतपुरा में दबंग ने सड़क के पानी निकासी पाइप बंद किए, ग्रामीणों ने की शिकायत
Uttrakhand : जगतपुरा में दबंग ने सड़क के पानी निकासी पाइप बंद किए, ग्रामीणों ने की शिकायत

बाजपुर। जगतपुरा गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में बरसाती पानी की निकासी के लिए लगाए पाइपों को एक दबंग व्यक्ति ने बंद कर दिया। इससे गांव की नालियों का पानी नहीं निकल पा रहा और ग्रामीणों की फसलें प्रभावित हो रही हैं।

पूर्व राज्य दर्जा मंत्री और भाजपा नेता राजेश कुमार गांव में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें यह समस्या बताई। राजेश कुमार ने एसडीएम अमृता शर्मा से तुरंत समाधान कराने को कहा। साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग को भी निर्देश देने की बात कही।

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर भगत सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरदार तरसेम सिंह, पूर्व प्रधान रिंकू, लीलाधर सैनी, भजन सिंह, ममता देवी, गुरमेज सिंह, राजपाल सिंह, जसविंदर सिंह और सतपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow