Uttrakhand : वरहैनी में बहुउद्देशीय शिविर के लिए तैयारियां पूरी

तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने वरहैनी प्रगति शील जूनियर हाई स्कूल में लगने वाले बहुउद्देशीय शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर व्य

Dec 21, 2025 - 21:29
 0  48
Uttrakhand : वरहैनी में बहुउद्देशीय शिविर के लिए तैयारियां पूरी
Uttrakhand : वरहैनी में बहुउद्देशीय शिविर के लिए तैयारियां पूरी

बाजपुर। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने वरहैनी प्रगति शील जूनियर हाई स्कूल में लगने वाले बहुउद्देशीय शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के काउंटर और टेबल ठीक से लगाए जाएं। तहसीलदार ने कहा कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और अपने काम करा सकें। प्रयास रहेगा कि सभी काम मौके पर ही निपटाए जाएं।इसके अलावा तहसीलदार ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बेरिया रोड पर नगर पालिका परिषद बाजपुर के रैन बसेरे का भी दौरा किया। वहां रहने वाले असहाय और बेसहारा लोगों के लिए रजाई, कंबल और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow