Sambhal : सम्भल में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से 12 बीघा जमीन हड़पने का आरोप, ग्राम प्रधान फरार

जानकारी के अनुसार गांव अकरोली निवासी विधवा महिला लीलावती नि:संतान थीं। महिला के भाई देवी लाल का आरोप है कि उनकी बहन की वास्तविक मृत्यु 9 मई 2024 को हु

By INA News Desk
Dec 21, 2025 - 21:33
84 Views
Sambhal : सम्भल में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से 12 बीघा जमीन हड़पने का आरोप, ग्राम प्रधान फरार
Sambhal : सम्भल में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से 12 बीघा जमीन हड़पने का आरोप, ग्राम प्रधान फरार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद से जमीन हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अकरोली में एक मुस्लिम ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उसने नि:संतान विधवा हिंदू महिला की मौत से पहले ही फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी करीब 12 बीघा जमीन अपने नाम करा ली। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट हासिल कर लिए हैं, जिसके बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार गांव अकरोली निवासी विधवा महिला लीलावती नि:संतान थीं। महिला के भाई देवी लाल का आरोप है कि उनकी बहन की वास्तविक मृत्यु 9 मई 2024 को हुई थी, जबकि ग्राम प्रधान सलीम खान ने 18 मार्च 2024 की तारीख का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवा दिया।आरोप है कि इसके बाद महिला के जेठ और देवर के बेटों को वारिस दर्शाकर उनसे जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और बाद में पूरी 12 बीघा जमीन अपने नाम लिखवा ली गई। मामले की जानकारी मिलने पर महिला के भाई ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर ग्राम प्रधान सलीम खान, महिला के जेठ और देवर के बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी कराए हैं। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने के आरोप सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और जमीन वापस दिलाने की मांग की है।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow