Bajpur: प्राईवेट बस संचालकों ने एसडीएम बाजपुर को सौंपा ज्ञापन।

महेशपुरा ग्राम प्रधानपति लीलाधर सैनी पर सफाई के नाम पर काशीपुर दोराहा रूद्रपुर, दोराहा मुरादाबाद, दोराहा रामपुर व हल्द्वानी बाजपुर

Jan 3, 2026 - 17:51
41 Views
Bajpur: प्राईवेट बस संचालकों ने एसडीएम बाजपुर को सौंपा ज्ञापन।
प्राईवेट बस संचालकों ने एसडीएम बाजपुर को सौंपा ज्ञापन।
  • महेशपुरा ग्राम प्रधानपति द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाई जायें

ब्यूरो चीफ; आमिर हुसैन 

बाजपुर: महेशपुरा ग्राम प्रधानपति लीलाधर सैनी पर सफाई के नाम पर काशीपुर दोराहा रूद्रपुर, दोराहा मुरादाबाद, दोराहा रामपुर व हल्द्वानी बाजपुर काशीपुर रूट पर चलने वाली प्राईवेट बसों से जबरन अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए प्राईवेट बस संचालकों ने दशमेश निजी बस यूनियन के अध्यक्ष पं. दलीप चन्द्र शर्मा व उपाध्यक्ष जयदीप सिंह ‘सोनू’ की अगुवाई में एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा का घेराव कर महेशपुरा ग्राम प्रधानपति लीलाधर सैनी द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगवाने की माँग की। इस मौके पर नेत्रपाल शर्मा,  हरदयाल सिंह, गुरदयाल सिंह, पवन कुमार, रूपकिशोर, हरजीत सिंह, बिल्ला, जागन सिंह, जयपाल आदि थे।

Also Read- Uttrakhand : बाजपुर इस्पात फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow