Hardoi: मतदाता सूची पुनरीक्षण- जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, फार्म जमा करने की अपील। 

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र साण्डी में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण

Nov 28, 2025 - 18:07
49 Views
Hardoi: मतदाता सूची पुनरीक्षण- जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, फार्म जमा करने की अपील। 
मतदाता सूची पुनरीक्षण- जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, फार्म जमा करने की अपील। 

Hardoi: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र साण्डी में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की स्थिति एवं प्रगति आदि से संबंधित ग्राम पंचायत गंगूपुरवा का मझरा पिपोना बूथ संख्या 322 बूथ संख्या 325, 326 व 327 खजूरमई का स्थलीय निरीक्षण किया, तथा उपस्थित बीएलओं एवं सहायक अध्यापक से प्रगति का जायजा लिया, तथा गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य उसकी वापसी और डिजिटाइजेशन के कार्यो को देखा। और आस-पास के लोगों से गणना प्रपत्र के मिलने और फार्म भरकर जमा करने के बारे मे पूछा। उन्होंने आमजन से अपील की  वे अपने गणना प्रपत्र जल्द से जल्द जमा करें। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे समय पर अपने गणना प्रपत्र जमा करें ताकि मतदान सूची अपडेट प्रक्रिया समय पर और सही तरीके से पूरी हो सके। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि फॉर्म भरने, संग्रहित करने और तकनीकी प्रक्रियाओं के हर चरण में सावधानी बरतें और सूची मिलान में किसी प्रकार की त्रुटि न होने दें। इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण- जिलाधिकारी अनुनय झा ने की उच्चस्तरीय बैठक, बीएलओ को दिए तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow