बड़ी खबर: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ी

दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर...

By INA News Desk
Dec 26, 2024 - 22:35
147 Views
बड़ी खबर: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ी
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
Advertisement
Advertisement

By INA News New Delhi.

Former Prime Minister Manmohan Singh passed away.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उनका निधन हो गया है।

हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी सभी के साथ शेयर करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे थे, जबकि इससे पहले उन्होंने ही 90 के दशक में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों को ही भारतीय इकोनॉमी की वह नींव माना जाता है। साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। मनमोहन सिंह को गुरुवार शाम को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके चलते उन्हें रात करीब 8 बजे हालत ज्यादा बिगड़ने पर दिल्ली एम्स (Delhi Aiims) लाकर इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। वहां उनके दिल में कुछ समस्या दिखाई दे रही थी, जिसके चलते कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ। नीतीश नाइक की देखरेख में सीनियर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान उनका निधन देर रात हो गया।

मनमोहन सिंह के दिल्ली एम्स में भर्ती कराए जाने की खबर मिलते ही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी देर रात वहां पहुंच गईं। एम्स में मनमोहन सिंह की बेटी पहले से मौजूद थीं। उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रही CWC Meeting को बीच में ही रद्द कर दिया है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कर्नाटक से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके सीधे दिल्ली एम्स पहुंचने की संभावना है। तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली में ही मौजूद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी एम्स के लिए रवाना हो गई हैं।

दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री, पंजाब और ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई

साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

निधन के बाद कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता अब दिल्ली लौट रहे है

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रात करीब 9:30 बजे निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। 92 वर्षीय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पूर्व पीएम के निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे दो दिवसीय अधिवेशन को स्थगित कर दिया है। कर्नाटक में मौजूद खरगे, राहुल सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता अब दिल्ली लौट रहे है।

10 साल के कार्यकाल में 46 देशों का दौरा किया

भारत के प्रधान मंत्री के रूप में अपने दस साल के कार्यकाल में, मनमोहन सिंह ने 72 विदेश यात्राएं कीं, जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 46 देशों का दौरा किया। 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विभिन्न देशों की यात्राएं
बेल्जियम , ब्रुनेई , कंबोडिया , कनाडा , क्यूबा , ​​डेनमार्क , मिस्र , इथियोपिया , फिनलैंड , ईरान , इटली , कजाकिस्तान , लाओस , मालदीव , मॉरीशस , मैक्सिको , नीदरलैंड , नाइजीरिया , ओमान , फिलीपींस , कतर , सऊदी अरब , श्रीलंका , तंजानिया , त्रिनिदाद और टोबैगो , युगांडा , उज्बेकिस्तान , वियतनाम, अफ़गानिस्तान , बांग्लादेश , भूटान , मलेशिया , म्यांमार , सिंगापुर , दक्षिण कोरिया, ब्राज़ील , इंडोनेशिया , थाईलैंड, चीन , फ्रांस , जर्मनी , दक्षिण अफ्रीका , यूनाइटेड किंगडम, जापान, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के राजनैतिक जीवन के कुछ मुख्यांश-
थाईलैंड बैंकाक
प्रथम बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहली विदेश यात्रा। प्रथम बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से मुलाकात की। अन्य सहभागी बिम्सटेक नेताओं के साथ बातचीत की और बहुपक्षीय वार्ता की।
संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राज्य अमेरिका  न्यूयॉर्क शहर
59वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लिया और महासभा को संबोधित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से मुलाकात की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान , अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई , पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ सहित अन्य सहभागी नेताओं के साथ बहुपक्षीय वार्ता की । जी4 देशों के नेताओं से भी बातचीत की।
लाओस    वियनतियाने
आसियान शिखर सम्मेलन और वार्षिक भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री बौनहांग वोराचिथ और राष्ट्रपति खामताई सिफानडोन से मुलाकात की । अन्य सहभागी आसियान नेताओं और चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ बहुपक्षीय वार्ता की। पहली आसियान-भारत कार रैली को भी हरी झंडी दिखाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement