Kanpur News: धरना और उपवास कर स्वेच्छाचारी प्रबंधकों प्रधानाचार्यों द्वारा तानाशाही तरीके से कर्मचारियों की वेतन कटौती का विरोध किया। 

एसीपी आदेश निर्गत न होने, एरियर्स भुगतान न होने,उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद निलंबित कर्मचारी का प्रकरण निस्तारण व वेतन भुगतान....

Apr 15, 2025 - 17:29
60 Views
Kanpur News: धरना और उपवास कर स्वेच्छाचारी प्रबंधकों प्रधानाचार्यों द्वारा तानाशाही तरीके से कर्मचारियों की वेतन कटौती का विरोध किया। 

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी के नेतृत्व में जनपद के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कानपुर नगर पर धरना और उपवास कर स्वेच्छाचारी प्रबंधकों प्रधानाचार्यों द्वारा तानाशाही तरीके से कर्मचारियों की वेतन कटौती का विरोध किया और ऐसे प्रबंधन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की तथा सिटिजन चार्टर लागू करो लागू करो के नारे लगाए।

एसीपी आदेश निर्गत न होने, एरियर्स भुगतान न होने,उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद निलंबित कर्मचारी का प्रकरण निस्तारण व वेतन भुगतान न करने, लगभग 1100 सेवारत शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मियों के  एनपीएस प्रान खाते में राज्यांश व ब्याज धनराशि जमा न किए जाने, पदोन्नति तथा चयन व प्रोन्नत वेतनमान समय से स्वीकृत न होने, नोशनल वेतन वृद्धि के प्रकरण निस्तारण में भेदभाव किए जाने,  आउटसोर्स कर्मचारी का वेतन भुगतान न किए पर एक स्वर से विरोध किया।

लेखा संगठन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाएं।जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने  उच्च न्यायालय में होने के कारण दूरभाष पर संगठन पदाधिकारी से वार्ता की और अनशन समाप्त किए जाने के अनुरोध तथा डीआईओएस द्वितीय राजीव यादव द्वारा धरने ने उपस्थित होकर ज्ञापन लेकर  कल 16.4.2025 को 2:00 बजे संगठन को अपने कक्ष में वार्ता के लिखित समय प्रदान करने पर संगठन ने धरना स्थगित कर कहा यदि वार्ता में कोई सार्थक परिणाम न निकला तो संगठन पुनः धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा।

Also Read- Kanpur News: कानपुर के युवा अधिवक्ताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष तिवारी, भगवत प्रसाद जोशी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रभात मिश्रा उदयराज शिशिर अस्थाना, रजनी श्रीवास्तव ललितेश तिवारी रतिकांत पाल अजय प्रधान, प्रसून तिवारी पंकज पांडे सुरेंद्र कुमार शिक्षक शैलेंद्र द्विवेदी, कुलदीप यादव अखिलेश यादव संजय त्रिपाठी अतुल अवस्थी आशुतोष मोर,  सहित जनपद के तमाम शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow