Uttarakhand News: नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधि शिविर में नि:शुल्क वितरण की। 

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित ...

Apr 15, 2025 - 17:34
53 Views
Uttarakhand News: नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधि शिविर में नि:शुल्क वितरण की। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित आउटरीच ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर, लाइफ़स्टाइल मोडिफिकेशन एवं निशुल्क होम्योपैथिक औषधि शिविर ग्राम सभा लखनपुर बाजपुर मे आयोजित किया गया। शिविर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बाजपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 शिखा सम्मल द्वारा परामर्श एव पोषण सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाया गया,फार्मेसिस्ट वतन कुमार द्वारा होम्योपैथिक औषधियो का निशुल्क वितरण किया गया। 

Also Read- Kanpur News: धरना और उपवास कर स्वेच्छाचारी प्रबंधकों प्रधानाचार्यों द्वारा तानाशाही तरीके से कर्मचारियों की वेतन कटौती का विरोध किया।

साथ ही 27 लोगो की निशुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई। योग अनुदेशक (महिला)शहनाज द्वारा योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया जिसमे 24 बच्चो सहित ग्रामीणो ने प्रतिभाग किया। आशा कार्यकर्ती नीलम देवी एव आंगनवाड़ी कार्यकत्री रेनु यादव द्वारा जनसंपर्क एव प्रचार प्रसार किया गया। आउटरीच होम्योपैथिक शिविर का फीडबैक ग्राम सभा लखनपुर बालक राम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow