Deoband News: विधायक नंद किशोर गुर्जर के आरोपों की सीबीआई जांच कराएं केंद्र सरकार- अभिषेक त्यागी 

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा गौ हत्या को लेकर अधिकारियों पर ....

Jan 6, 2025 - 16:16
36 Views
Deoband News: विधायक नंद किशोर गुर्जर के आरोपों की सीबीआई जांच कराएं केंद्र सरकार- अभिषेक त्यागी 
अभिषेक त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव नवनिर्माण दल

देवबंद: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा गौ हत्या को लेकर अधिकारियों पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं, ऐसे आरोपों‌ की सीबीआई जांच होना जरूरी है। क्योंकि जिस तरीके से विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और अपनी हत्या तक की आशंका जाता रहे हैं यह अपने आप में बहुत गंभीर मामला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।

अभिषेक त्यागी ने कहा उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से गुण हत्या हो रही हैं यह सरकार कि विफलता है। उन्होंने कहा कि गौ हत्या को राष्ट्रीय अपराध घोषित करते हुए गौ हत्या करने वाले लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा जिस तरीके से पार्टी के ही घटक दल के नेता प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं,यह सरकार की बड़ी विफलता है।

Also Read- Sambhal News: डीएम एसपी ने किया चंद्रेश्वर तीर्थ का निरीक्षण, पुलिस चौकी की हुई स्थापना।

उन्होंने कहा राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल पश्चिम उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत और विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी।देवबंद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने देवबंद के दर्जनों गांव का दौरा भी किया।इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow