Deoband News: एडीएमएफ सहारनपुर ने देवबंद के रजिस्ट्री विभाग का किया निरीक्षण। 

रिटायर कर्मचारियों के रजिस्ट्री विभाग में काम करने की शिकायत पर एडीएमएफ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिससे विभाग में  हड़कंप मच गया......

Dec 21, 2024 - 18:05
60 Views
Deoband News: एडीएमएफ सहारनपुर ने देवबंद के रजिस्ट्री विभाग का किया निरीक्षण। 

देवबंद: रिटायर कर्मचारियों के रजिस्ट्री विभाग में काम करने की शिकायत पर एडीएमएफ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिससे विभाग में  हड़कंप मच गया। रजिस्ट्री विभाग में एडीएमएफ को शिकायत मिली थी कि रजिस्ट्री विभाग में रिटायर्ड  कर्मचारी काम कर रहे हैं जिसके चलते एमडीएमएफ  अचानक रजिस्ट्री विभाग पहुंच गए और औचक निरीक्षण करने लगे हालांकि निरीक्षण के दौरान कोई भी रिटायर कर्मचारी वहां पर काम करता नहीं पाया गया। 

Also Read- Deoband News: देवबंद ब्लॉक के सभागार मे हुआ माह के तीसरे समाधान दिवस का आयोजन।

मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कुछ लोगों की शिकायत थी कि इस विभाग में कुछ कर्मचारी रिटायर होने के बावजूद यहां पर काम कर रहे हैं इस सिलसिले में मेरे द्वारा यहां पर औचक निरिक्षण किया गया उन्होंने बताया फिलहाल इस प्रकार की कोई गतिविधि यहां पर नहीं पाई गई है आगे भी मेरे द्वारा इसी प्रकार का औचक निरिक्षण किया जाएगा और अगर कुछ भी इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है तो जो वहां पर संबंधित है उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow