Chandauli : औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में भी विकसित होगा चंदौली, CM बोले-200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत का दे रहे इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स

सीएम योगी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया गया है। यहां वर्षों से जनपद कोर्ट के निर्माण की मांग की

By INA News Desk
Jul 17, 2025 - 22:28
46 Views
Chandauli : औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में भी विकसित होगा चंदौली, CM बोले-200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत का दे रहे इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चंदौली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए
Advertisement
Advertisement

सार-

  • समीक्षा बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों से की बातचीत 
  • चंदौली के विकास के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही डबल इंजन सरकारः मुख्यमंत्री 
  • चंदौली में आ सकता है हजारों करोड़ का निवेश, हजारों नौजवानों के लिए नौकरी की बन सकती हैं नई संभावनाएंः मुख्यमंत्री  
  • मेडिकल कॉलेज में लगेगी बाबा कीनाराम की मूर्तिः योगी 
  • चंदौली को मिलेगा गंगा एक्सप्रेसवे का लाभ, दो एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा जनपदः सीएम योगी

चंदौली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि चंदौली यूपी का कृषि प्रधान व सीमावर्ती जनपद है। चंदौली औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में भी विकसित होगा। डबल इंजन की सरकार ने जनपद के विकास के लिए पहले से ही अनेक कार्यक्रम आगे बढ़ाए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप वाराणसी का रिंग रोड चंदौली होते हुए विकास की धुरी बन गया है। बाबा कीनाराम की स्मृति में बना मेडिकल कॉलेज गत वर्ष संचालित भी हो चुका है। 

  • 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत का दे रहे इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स

सीएम योगी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया गया है। यहां वर्षों से जनपद कोर्ट के निर्माण की मांग की जा रही थी। यहां 200 करोड़ से अधिक की लागत का इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स दे रहे हैं।इसमें एक छत के नीचे सभी जिला स्तरीय कोर्ट बनेंगे। साथ ही अधिवक्ता चैंबर व न्यायिक अधिकारियों की आवासीय सुविधा भी कैंपस में रहेगी। राज्य सरकार के स्तर पर पहले ही इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। 

  • जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों व आमजन ने दिया विशेष योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र की अपनी चुनौतियां हैं। जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों व आमजन ने योगदान दिया है। जनपद तेजी से आगे बढ़ भी रहा है। सीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ से गाजीपुर तक पहले ही आ चुका है, लोग इसका लाभ भी ले रहे हैं। इसे चंदौली होते हुए सोनभद्र (शक्तिनगर) तक पहुंचाने की कार्रवाई को हम लोगों ने सैद्धांतिक सहमति दी गई है। इसके सर्वे के कार्यक्रम चल रहे हैं, फिर इसे आगे भी बढ़ाएंगे। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से चंदौली की कनेक्टिविटी लखनऊ व दिल्ली से होगी। 

  • चंदौली को मिलेगा गंगा एक्सप्रेसवे का लाभ, दो एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा जनपद

सीएम योगी ने कहा कि चंदौली को गंगा एक्सप्रेसवे का भी लाभ मिलेगा। यह मेरठ से प्रयागराज के बीच निर्माण के अंतिम चरण में है। इसे प्रयागराज से मीरजापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए गाजीपुर तक मिलाने की कार्रवाई होगी। जनपद के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। चंदौली दो एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा। इसका व्यापक लाभ चंदौलीवासियों को मिलेगा।सीएम ने कहा कि भारत सरकार के स्तर से चंदौली के अंदर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण वाराणसी से कोलकाता के बीच युद्धस्तर पर चल रहा है। आने वाले समय में इसका लाभ भी प्राप्त होगा। 

  • मेडिकल कॉलेज में लगेगी बाबा कीनाराम की मूर्ति

सीएम योगी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बाबा कीनाराम की मूर्ति की स्थापना को सहमति दी गई। यहां के विकास से जुड़े प्रस्तावों की भी चर्चा हुई। गंगा नदी में अतिरिक्त पुल, दीनदयाल उपाध्याय नगर में एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण के भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने राजकीय डिग्री कॉलेज में साइंस आदि की कक्षाएं चलाने की मांग की है, जिसका प्रस्ताव मांगा गया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में चंदौली विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। सीएम ने कहा कि जिला हर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कर रहा है। 

  • औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में भी विकसित होगा चंदौली

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र में व्यापक लैंडबैंक के माध्यम से निवेश के प्रस्ताव को आमंत्रित कर सकें, प्रशासन से इस अभियान को गति देने के लिए कहा गया है। इसके माध्यम से चंदौली में हजारों करोड़ का निवेश आ सकता है और हजारों नौजवानों के लिए नौकरी की नई संभावनाएं बन सकती हैं। देश की तमाम बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इसमें रूचि दिखाई है, जो विकास की धुरी बनेगी। चंदौली कृषि प्रधान के साथ औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में विकसित हो, इस मंशा के साथ यह कार्य किया जा रहा है।

Also Click : Lucknow : खेत से बाजार तक फसल खराब न हो, इसमें कोल्ड स्टोरेज की अहम भूमिका होगी, कोल्ड स्टोरेज में नवाचार एवं आधुनीकीकरण की आवश्यकता है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement