Sambhal: सम्भल में फर्जी वोटों की जांच के दौरान बवाल, जमकर मारपीट।

जनपद में फर्जी वोटों की जांच के दौरान बड़ा बवाल हो गया। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में ही ग्राम प्रधान और संभावित प्रधान प्रत्याशी के समर्थक

Dec 31, 2025 - 17:50
26 Views
Sambhal: सम्भल में फर्जी वोटों की जांच के दौरान बवाल, जमकर मारपीट।
सम्भल में फर्जी वोटों की जांच के दौरान बवाल, जमकर मारपीट।

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद में फर्जी वोटों की जांच के दौरान बड़ा बवाल हो गया। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में ही ग्राम प्रधान और संभावित प्रधान प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया गया कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के पहले चरण में करीब साढ़े तीन सौ फर्जी वोटों की शिकायत पर जांच करने के लिए प्रशासनिक टीम गांव पहुंची थी। जांच के दौरान ही दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासनिक अमले को स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह मामला असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत का है। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि फर्जी वोटों की जांच निष्पक्ष तरीके से जारी रहेगी और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन-पूजन, राम दरबार में आरती के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन, जय श्रीराम से गूंजा परिसर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow