मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण: इटौंजा में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा और जागरूकता के निर्देश।

Lucknow: बीकेटी तहसील क्षेत्र के इटौंजा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लासा, बहादुरपुर, हरदा बाढ़ चौकी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह....

Aug 12, 2025 - 21:06
54 Views
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण: इटौंजा में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा और जागरूकता के निर्देश।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण: इटौंजा में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा और जागरूकता के निर्देश।

Lucknow: बीकेटी तहसील क्षेत्र के इटौंजा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लासा, बहादुरपुर, हरदा बाढ़ चौकी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एपी सिंह, बीकेटी सीएचसी अधीक्षक डा. जेपी सिंह, इटौंजा सीएचसी के प्रभारी डा. किसलय बाजपेयी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सिंह ने दोनों अधीक्षकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए और कहा कि यहां पर आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नागिरकों को ओआरएस, जिंक, क्लोरीन की गोलियों सहित आवश्यक दवाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रभावित गांवों में 24 रोस्टरवाइज स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थित सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों को साफ सफाई रखने, साफ पानी पीने आदि को लेकर जागरूक किया जाये एवं स्वास्थ्य शिक्षा दी जाये।

इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी इटौंजा का निरीक्षण किया और सीएचसी अधीक्षक को साफ सफाई रखने, जननी सुरक्षा योजना(जेएसवाई) के तहत आशा और लाभार्थियों का सही समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सीएचसी पर सभी आवश्यक सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दीवारों पर चस्पा करें। समुदाय को सभी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दें। जिससे वह उसका लाभ ले पायें।इसके आलावा उन्होंने सीएचसी पर आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए।

Also Read- यूपी विधानसभा मानसून सत्र में सपा विधायक अतुल प्रधान एक अनोखी कांवड़ लेकर पहुंचे, स्कूल और शराब दुकान की तस्वीरों के साथ सरकार पर निशाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow