मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन- गो माता को खिलाया गुड़, मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। 

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने....

Mar 21, 2025 - 10:33
45 Views
मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन- गो माता को खिलाया गुड़, मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर, बलरामपुर में पूजा अर्चना करते हुए

लखनऊ: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर की गौशाला में गायों को गुड़ खिलाते हुए

इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। 

Also Read- Ayodhya News: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ शुक्रवार को आएंगे अयोध्या, लगभग पांच घन्टे तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow