Baitul News: केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना में हो गई करोड़ों की बंदरबांट, कलेक्टर और जिलापंचायत CEO ने पकड़ी गड़बड़ी

अधिकारियों ने निरीक्षण में पाया कि पीएमएफएस पोर्टल पर राजेंद्र परिहार जोकि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन भी हैं। के नाम से वेंडर और अन्य वेंडर बनाए जिनके द्वा...

Mar 21, 2025 - 00:23
Mar 21, 2025 - 09:26
 0  29
Baitul News: केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना में हो गई करोड़ों की बंदरबांट, कलेक्टर और जिलापंचायत CEO ने पकड़ी गड़बड़ी

  • जांच में आया जिले का सबसे बड़ा गबन, ब्लॉक कोर्डिनेटर सहित 10 पर करवाई एफआईआर
  • इतने बड़े गबन में दोनों जनपद CEO की भूमिका भी संदिग्ध 

By INA News Baitul.

Report: शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में केन्द्र सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन मे जमीनी स्तर पर बिना कोई कार्य कराए 13 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने दिल्ली, इंदौर की कंपनियों को बगैर काम करवाए फर्जी डिमांड जनरेट कर करोड़ों का भुगतान कर दिया। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पिछले चार साल से चल रही इस गड़बड़ी को बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और जिलापंचायत CEO ने पकड़ा।

अधिकारियों ने निरीक्षण में पाया कि पीएमएफएस पोर्टल पर राजेंद्र परिहार जोकि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन भी हैं। के नाम से वेंडर और अन्य वेंडर बनाए जिनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के कार्य किए ही नही गए हैं। उनको फर्जी भुगतान किया गया हैं। आरोपी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में स्वयं डिमांड जनरेट कर सह आरोपियों की मदद से भुगतान किया जा रहा था।चिचोली एवं भीमपुर ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर जिन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के डिजिटल सिग्नेचर संभालने के लिए अधिकृत किया गया था, अनियमितता में उनकी भूमिका भी पाई गई। जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। जिसमें जिला कोषालय अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी ने प्रकरण की जांच की।

जिसके बाद जिला पंचायत की लेखा अधिकारी इंदिरा महतो की रिपोर्ट पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। जिसमें अप क्र. 163/25 के तहत धारा-420,409,34 का मामला दर्ज किया गया है।

इन्हें बनाया गया आरोपी-

01. राजेंद्र परिहार ब्लाक समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत चिचोली एवं भीमपुर थाना चिचोली 
02. सुरकेश कहार कंप्यूटर ऑपरेटर चिचोली थाना चिचोली 
03. सुमित सोनी कंप्यूटर ऑपरेटर भीमपुर थाना चिचोली 
04. आशीष कंस्ट्रक्शन चिचोली थाना चिचोली
05. बीरबल रावत चिचोली थाना चिचोली 
06. जमदू अहके चिचोली थाना चिचोली
07. मैक ऑटो इंडिया नई दिल्ली
08. मकीना एसोसिएट इंदौर
09. सपना इवने चिचोली थाना चिचोली 
10. शिवलु इवने चिचोली थाना चिचोली 
11. शपिंग भंडार इंदौर
12. सोनू शिवनकर चिचोली शामिल है।

आरोप है कि इन लोगों ने 02. नवंबर 2021 के 05 मार्च 25 तक सरकारी रुपयों का गबन किया। स्वच्छ भारत मिशन में भीमपुर और चिचोली जनपद में 13 करोड़ 21 लाख 71 हजार रुपए की आर्थिक अनियमितता सामने आई है। स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कार्डिनेटर ने बिना कार्य किए स्वच्छता हितग्राहियों और इंदौर की दो फर्म मकीना एसोसिएट और का भुगतान किया।चिचोली जनपद पंचायत में 9 करोड़ 13 लाख 36 हजार 700 और भीमपुर जनपद पंचायत में 4 करोड़ 8 लाख 34 हजार रुपए का गबन होने का खुलासा हुआ है। यह राशि ग्रे वाटर मैनेजमेंट सिस्टम, शोक पिट निर्माध, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, नाडेप, लिच पीट के अलावा सार्वजनिक और व्यक्तिगत शौचालयों के नाम पर निकाली गई। जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया गया।जनपद पंचायत के CEO की डिवाइस से ब्लॉक कार्डिनेटर राजेंद्र परिहार ने यह भुगतान किया। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर की भी भूमिका सामने आई है। इस घोटाले में भीमपुर जनपद पंचायत में मकीना एसोसिएट को 9 बार वेंडर बनाया। राजेंद्र परिहार को तीन बार और शॉपिंग भंडार को चार बार वेंडर बनाकर 4 करोड़ 8 लाख 34 हजार रुपए का भुगतान किया गया।

इस जनपद पंचायत में मकीना एसोसिएट और शापिंग भंडार को सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 2023 में सबसे अधिक राशि डाली गई। वहीं राजेंद्र परिहार के नाम पर इन्फर्मेशन एजुकेशन और कम्युनिकेशन के लिए राशि का भुगतान किया गया है।


CEO की भूमिका संदिग्ध:-

1- डी डी ओ .पावर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास रहता है!

2-PFMS व्हाचर पर अधिकृत अधिकारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी(CEO) ही रहते है!

3- बैक एकाउन्ट मे भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( CEO) अधिकृत -

4-PFMS पोर्टल पर अर्थोराईज सिग्नेचर के माध्यम से व्हाचर अप्रुवल होते है।जिसका मैसेज मुख्यकार्यपालन अधिकारी के मोबाईल पर सीधे मेसेज के माध्यम से पहुचता है!

5- कंप्यूटर ऑपरेटर CEO के अधीनस्थ रहते हैं। ऐसे में डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से इतना बड़ा फर्जीवाड़ा बिना CEO के संज्ञान मे आये बिना हो ही नहीं सकता!

आरोपियो द्वारा 02 नवम्बर 2021 से 05 मार्च 2025 तक सरकारी रुपयो का गबन करने का कार्य किया गया ! इस दौरान चिचोली जनपद पंचायत मे सी ई ओ के प्रभार मे पी एस सेंगर, सुश्री अपुर्वा सक्सेना, अभिषेक वर्मा (3 बार-वर्तमान मे भीमपुर CEO प्रभार) एस डी एम के सी परते,ऐश्वर्य वर्मा वर्तमान वितीय वर्ष मे रामगोपाल रजक सी ई ओ प्रभार पर है!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow