MP News: अवैध कालोनियों के निरीक्षण कर सांठगांठ करने में लगे है जिले के जिम्मेदार, कार्यवाही न होने से उठ रहे कई सवाल ,चौक चौराहों पर हो रही अवैध कालोनियों को लेकर चर्चा। 

अवैध कालोनाइजर प्रशासन के साथ मिलकर कर रहे बंदर बाँट, निरीक्षण के नाम पर दबाव बनाकर किया जा रहा लंबा लेनदेन...

May 16, 2025 - 14:28
62 Views
MP News: अवैध कालोनियों के निरीक्षण कर सांठगांठ करने में लगे है जिले के जिम्मेदार, कार्यवाही न होने से उठ रहे कई सवाल ,चौक चौराहों पर हो रही अवैध कालोनियों को लेकर चर्चा। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में फैल रहा अवैध कालोनियों का मक्कड़ जाल जिले में हो रही कालोनियों के निरीक्षण में खामियां सामने आने के बावजूद कार्यवाही का न होना प्रशासन की करनी और कथनी पर सवाल खड़े कर रहा है।चाहे वो बैतूल टाउन की 20 हजार स्क्वेयर फिट की जमीन पर अतिक्रमण कर प्लाट बेचने का हो या फिर अन्य कालोनियों का। ताजा मामला  हाल ही में भारत भारती में अवैध तरीके से विकसित की गई ग्रीन व्हेली कालोनी में भी लीपा पोती करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Also Read- MP News: CCF के संरक्षण में रेलवे के ठेकेदारों के हौसले बुलंद- तबाह हो रहे वृत के जंगल, जगह जगह जेसीबी से खोदकर बनाये बीच जंगल मे रास्ते।

इस कालोनी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम को किसी भी अनुमति के दस्तावेज सुपुर्द नहीं किये गए। खुद एसडीएम ने कार्यवाही की बात कही थी। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद कालोनाइजर के खिलाफ कार्यवाही ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। सूत्रों के मुताबिक कालोनी के पार्टनरों ने पहले मीडिया की तरफ से आ रही रुकावटों को सैट किया है। और अब प्रशासनिक अधिकारियों को स सेट  करने की जुगत भिड़ाई जा रही है। लेकिन इस पर हमारी पूरी नजर है। परत दर परत इस मामले के खुलासे  आम जनता के सामने खुलते चले जायेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow