Sambhal News: सम्भल के इस गांव में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल। 

जिले के गांव मऊ भूड़ स्थित खेतो में तेंदुआ दिखने से गांव व आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ दिखने की सूचना ...

May 16, 2025 - 14:20
139 Views
Sambhal News: सम्भल के इस गांव में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। जिले के गांव मऊ भूड़ स्थित खेतो में तेंदुआ दिखने से गांव व आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने पर वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च आप्रेशन चलाया गया है। लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव मऊ भूड़ स्थित खेत की रखवाली करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने खेत से निकलता हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया। खेत में तेंदुआ दिखने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण दहशत में आ गए। इसी बीच सूचना मिलने पर वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च आप्रेशन चलाया।

Also Read- Sambhl News: तालाब में तैरता मिला महिला का शव, तीन दिन से थी लापता।

टीम ने क्षेत्र का बारिकी से निरीक्षण किया, वन्य जीव विभाग के कर्मचारियों ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया साथ ही उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि शाम होने पर जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले और सतर्कता बरतने के लिए कहा है। साथ ही कैमरे और पिंजरा लगाने की बात कही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow