MP News: विवादित टिप्पणी पर बैतूल में  कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने लल्ली चौक पर फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला। 

कर्नल सोफिया को पाकिस्तानियों की बहन बताने वाले मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग...

By INA News Desk
May 15, 2025 - 09:19
58 Views
MP News: विवादित टिप्पणी पर बैतूल में  कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने लल्ली चौक पर फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी ने लल्ली चौक पर मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान को देश की सेना एवं बेटियों का अपमान बताया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने पूरे देश को शर्मसार कर देने वाला बयान दिया है। इससे सेना का मनोबल गिरेगा विजय शाह प्रदेश के मंत्री है और उन्होंने सेना की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बताया है, जिससे देश के सैनिको एवं उनके शौर्य एवं साहस का अपमान है। वागद्रे ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर पूरे देश को गर्व है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

Also Read- MP News: सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी- आयुष राठौर ने 98 प्रतिशत के साथ किया टॉप, स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत।

वागद्रे ने कहा कि मंत्री शाह की यह टिप्पणी मर्यादाओं के विपरीत है और यह भाजपा की संकीर्ण सोच को उजागर करती है। उन्होंने मांग की कि विजय शाह को अपने इस शर्मनाक बयान पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए एवं पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow