MP News: सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी- आयुष राठौर ने 98 प्रतिशत के साथ किया टॉप, स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में बैतूल जिले के अग्रणी सीबीएसई स्कूल सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने एक....

By INA News Desk
May 13, 2025 - 18:55
45 Views
MP News: सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी- आयुष राठौर ने 98 प्रतिशत के साथ किया टॉप, स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

बैतूल। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का 10वीं और 12वी बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में बैतूल जिले के अग्रणी सीबीएसई स्कूल सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

स्कूल के मैनेजर शिवशंकर मालवीय ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में कुल 74 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय के छात्र आयुष राठौर ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्होंने विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। आयुष की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

प्रशंसा एवले ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कृतिका सलामे ने 89 प्रतिशत तथा विकल्प चौधरी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल की डायरेक्टर दीपाली निलय डागा एवं पूरे सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल परिवार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Also Read- MP News: 'जंगल में मोर नाचा किसने देखा' कुछ ऐसा ही मामला निगम के जंगलों की जांच करने आये आरजीएम का है, लीपापोती कर पेटी लेकर वापस हुए आरजीएम।

इसके साथ ही बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल मैनेजर शिवशंकर मालवीय ने बताया कि कुल 106 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। कला संकाय के 6 में से 5 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 1 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। विज्ञान संकाय में 67 विद्यार्थियों में से 35 ने प्रथम श्रेणी एवं 32 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। वाणिज्य संकाय में 33 में से 26 ने प्रथम एवं 7 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता अर्जित की।

शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर दीपाली निलय डागा ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement