Sitapur News: जनपद सीतापुर के 14 मई को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दौरा, तैयारियां जोरों पर।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर स्थित हेलीपैड एवं कार्यक्रम ....

By INA News Desk
May 13, 2025 - 18:45
187 Views
Sitapur News: जनपद सीतापुर के 14 मई को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दौरा, तैयारियां जोरों पर।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर। 14 मई को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के संभावित सीतापुर दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों का जायज़ा लिया गया। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर स्थित हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल भूमिजा बहुद्देश्यीय हाल, खैराबाद का बारीकी से निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, जनसुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि महामहिम के आगमन, कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति तथा प्रस्थान तक पुलिस बल पूर्ण सतर्कता, निगरानी एवं चौकसी बरते। साथ ही अनाधिकृत गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा जाए। 

Also Read- Ayodhya News: अयोध्या के संतों ने किया पीएम मोदी के बयान का स्वागत, कहा-आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कार्यक्रम में नियुक्त मजिस्ट्रेटों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय से अपने-अपने दायित्व वाले स्थलों पर उपस्थित रहें एवं अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow