MP News: बैतूल में सामने आया लुटेरी दुल्हन से पीड़ित दूल्हा- शादी के 15 दिन बाद बहन के बेटे के साथ गई तो वापस नही आई लगा गई लाखों की चपत। 

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शादी करके दुल्हन लाया था राहुल, अब दूल्हा  लगा रहा पुलिस से गुहार, पुलिस जांच में जुटी...

By INA News Desk
May 31, 2025 - 12:57
90 Views
MP News: बैतूल में सामने आया लुटेरी दुल्हन से पीड़ित दूल्हा- शादी के 15 दिन बाद बहन के बेटे के साथ गई तो वापस नही आई लगा गई लाखों की चपत। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

MP News: शादी एक पवित्र रिश्ता होता है,लेकिन मध्यप्रदेश के  बैतूल जिले में इस रिश्ते को कुछ लोग ठगी का ज़रिया बना रहे हैं। ताज़ा मामला भीमपुर तहसील के ग्राम चाटुपाड़ी से सामने आया है,जहां एक युवक शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। राहुल यादव ने 5 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत ग्राम सावलमेंढ़ा की रूकमणी से विवाह किया। शादी हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। लुटेरी दुल्हन ससुराल से ज़ेवर सहित नगदी लेकर फरार हो गई।

शादी के बाद वो बार-बार मायके जा रही थी। 20 मई को बहन के बेटे के साथ गई और फिर लौटकर नहीं आई। जब कॉल किए तो फोन बंद आने लगा। राहुल के अनुसार, रूकमणी घर से सोने-चांदी के जेवरात, तीन लाख रुपये नकद और कपड़े लेकर फरार हो गई। जब तक परिवार को कुछ समझ आता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इकलौते बेटे की शादी पूरे उत्साह से करने वाले राहुल के पिता अब मायूस हैं। उनके अनुसार अपने परिवार में आने वाली बहु के लिए लंबे समय से सपने संजो रहे थे।

Also Read- Patna News : PM मोदी को बिहार दौरे पर धमकी, भागलपुर से आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

बहु के लिए कीमती गहने और बेटे की शादी बड़े धूम धाम से की थी,लेकिन बहु विवाह के 15 दिनों बाद ही घर के जेवर और नगदी लेकर चली गई। परिवार में बेटे की शादी की खुशियां अब मायूसी में बदल गई है। परिवार थाने के चक्कर लगा रहा है और लुटेरी बहु से जेवर और नगदी दिलवाने की मांग कर रहा है। राहुल यादव ने इस धोखाधड़ी की शिकायत स्थानीय पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपित महिला की तलाश की जा रही है। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में भी अब ठगी और अपराध ने जगह बना ली है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और राहुल यादव को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement