Deoband News: 98% के साथ वंदन मित्तल ने प्राप्त किया द दून वैली में प्रथम स्थान। 

दून वैली पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परीक्षा परिणामों में अपनी श्रेष्ठता की परम्परा की...

May 15, 2025 - 09:28
 0  61
Deoband News: 98% के साथ वंदन मित्तल ने प्राप्त किया द दून वैली में प्रथम स्थान। 

देवबंद: दून वैली पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परीक्षा परिणामों में अपनी श्रेष्ठता की परम्परा की पुनरावृत्ति करते हुए स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर, अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया सी0बी0एस0ई बोर्ड ने कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विद्यार्थियों की सफलता और अंक प्रतिशत देखकर स्कूल में हर्ष का वातावरण बन गया। शिक्षकों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी शिक्षकों ने इस प्रदर्शन का श्रेय विद्यार्थियों के परिश्रम को दिया तथा विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय गुरूओं के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को देते हुए,उनका आभार व्यक्त किया। 

प्राप्त परिणाम में प्रतिभाशाली छात्रों में वंदन मित्तल 98%, शिवांश त्यागी 97.4%, अक्षित शर्मा 97.2%, जाहनवी वर्मा 96.8%, मुस्कान त्यागी 96.8%, ओजस भटेजा 95.8%, प्रियांशी अग्रवाल 95.6%, इशिता जैन 95.4%, अवनि 95.4%, अंशिका शर्मा 95.2%, अंबिका अग्रवाल 95.2%, नदा मोहम्मद रज़ी 94.6%, विदुषी पंवार 94.4%, ताल्हा तस्लीम 94%, कैफ अजीज 93.4%, मनन गर्ग 93.2%, शाकिर फारूकी 93.2%, सौम्या शर्मा 93.2%, अर्णव मित्तल 93.2%, रचित त्यागी 93.2%, गीत अपवेजा 93%, उदय प्रताप 93%, आदि अग्रवाल 92.8%, वैष्णवी तायल 92.8%, अनुष्का शर्मा 92.8%, यथार्थ त्यागी 92.6%, हिफ़्ज़ा आलम 92%, आरोही सिंह 91.8%, अभिनव पंवार 91.4%, अरीना सुफियान अंसारी 91.2%, दिया ठाकुर 90.8%, अनामिका 90.8%, अभय शर्मा 90.6%, मोहम्मद सैहान 90.4%, आध्या गोयल 90.2%, वत्सल रस्तोगी 90%, अमन पुंडीर 90%, देवांश गोयल 90%, कनिका मित्तल 90%, नंदिनी पुंडीर 89.8%, वर्णिका 89.8%, ईशान देव राणा 88.6%, वाणी जैन 88.4%, सार्थक महेश्वरी 88.4%, श्री अग्रवाल 88.2%, सारा क़मर 87.8%, प्रियांशी 87.8%, व्यंजना 87.6%, अनंत राठी 87.6%, नबीहा नाज़ 87.4%, श्रेष्ठ वर्मा 87.2%, समर्थ गोयल 87.2%, मैत्री धीमान 87.2%, अक्षित भारद्वाज 87%, क्षितिज सैनी 87%, कृष्णा त्यागी 86.8%, दीपांशु धीमान 86.8%, उमर उस्मानी 86%, मानवी गर्ग 86%, रुद्रांश छाबड़ा 85.6%, कीर्ति पुंडीर 85.4%, मानवेन्द्र देशवाल 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। 

Also Read- UP News: यूपी के दो एक्सप्रेसवे पर 425.43 करोड़ रुपए खर्च कर ‘ई-वे हब’ बनाएगी योगी सरकार।

100/100 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में 5 छात्र रहे परीक्षाफल में 95% और उससे अधिक 11 छात्रो, 90% से अधिक 39 छात्रों 85% से अधिक 62 छात्रों, 80% से अधिक 103 व 75% से अधिक 129 छात्रों ने सफलता प्राप्त की इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता का श्रेय शिक्षको के परिश्रम तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उत्तम शिक्षा तथा उनके बौद्धिक विकास के लिये स्कूल हर सम्भव प्रयास करता है। उन्होंने भविष्य में भी शैक्षिक स्तर को शीर्ष पर लाने के अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० सीमा शर्मा ने स्कूल के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसके साथ ही स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा परिश्रम में सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के परिश्रम और लगन के साथ ही गुरूओं के श्रेष्ठ मार्गदर्शन भी को दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।