Hardoi News: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ, बच्चों ने मेंहदी, डांस और खेल गतिविधियों में दिखाया उत्साह। 

गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मकता, स्वास्थ्य वर्धक और मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार से पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ....

May 16, 2025 - 14:38
40 Views
Hardoi News: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ, बच्चों ने मेंहदी, डांस और खेल गतिविधियों में दिखाया उत्साह। 

हरदोई। गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मकता, स्वास्थ्य वर्धक और मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार से पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। शिविर का समापन आगामी 20 मई को किया जाएगा। इस विशेष शिविर की शुरुआत विद्यालय की छात्रा अपूर्वा सिंह और राखी त्रिवेदी ने विद्यालय के संस्थापक अखिलेश सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया।

शिविर की गतिविधियाँ शिक्षिका अर्पिता सिंह और कविता गुप्ता की देखरेख में आयोजित की जा रही हैं, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आरती वर्मा द्वारा किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रथम दिन बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने उत्साहपूर्वक डांस सीखा और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए छात्राओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगाकर कलात्मकता का परिचय दिया।

इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिविर के पहले दिन को यादगार बना दिया। यह शिविर केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें कला, शारीरिक सक्रियता, मानसिक खेल, रचनात्मक प्रतियोगिताएँ तथा आत्म-विश्वास निर्माण से संबंधित गतिविधियाँ शामिल हैं। शनिवार को समर कैंप के अंतर्गत सलाद सज्जा प्रतियोगिता, इंडोर गेम्स, छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएँ, और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Also Read- Hardoi News: सफलता- अभिक्षा ने परिवार का गौरव बढ़ाया, 93.4 प्रतिशत अंक पाकर दसवीं में सफलता हासिल की।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सहयोग की भावना, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी के अलावा शिक्षिका विनीता त्रिवेदी, आरती वर्मा, सोनी तिवारी, सोनम शुक्ला, प्रज्ञा त्रिवेदी, ऐश्वर्या सिंह, मानसी मिश्रा, कोमल यादव, आकांक्षा गुप्ता, अंशिका वर्मा, नीलम देवी, शिवांगी गुप्ता, अनामिका मिश्रा, कल्पना गुप्ता ,शालिनी पाल, ज्योति द्विवेदी, रूबी कश्यप, पूनम सिंह ,शिवानी यादव ,पूजा सिंह चौहान, स्वाति अवस्थी, नसरीन बानो आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow