Hardoi: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को मिले उपहार और प्रेरणा। 

कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी के नेतृत्व में आज 14 नवंबर को संविलियन विद्यालय मोहनलाल नगर क्षेत्र हरदोई में बच्चों के साथ

Nov 14, 2025 - 15:20
32 Views
Hardoi: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को मिले उपहार और प्रेरणा। 
कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को मिले उपहार और प्रेरणा। 
हरदोई: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी के नेतृत्व में आज 14 नवंबर को संविलियन विद्यालय मोहनलाल नगर क्षेत्र हरदोई में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया साथ ही साथ बच्चों को कॉपी, पेन,पेंसिल,रबर,बिस्किट्स,चिप्स,और फल, का भी वितरण किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी जी मौजूद रहे तथा उन्होंने बताया कि यह बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है वह बच्चों से अपार स्नेह करते थे और बच्चों को कल का भविष्य मानते थे और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा कह कर बुलाते थे। 

उन्होंने बच्चों से कुछ औपचारिक सवाल भी पूछे बच्चों से पूछा नेहरू जी का जन्म कब हुआ आज नेहरू जी के दिन को क्यों मनाते हैं इत्यादि प्रश्नों का जवाब सभी बच्चों ने मुस्कुरा कर और अनुशासन  पूर्वक दिया। बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और समाज को यह संदेश देना है कि हर बच्चे को समान शिक्षा, सुरक्षा और अवसर मिलना चाहिए। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों की खुशियाँ और मुस्कान ही किसी भी देश की असली संपत्ति हैं इस कार्य में संस्थान के सदस्यों में प्रशांत गुप्ता नितिन, सुमित श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, अमित कुमार, अवधेश वर्मा, काजल गुप्ता, अपूर्व महेश्वरी,कमला गुप्ता जी का सहयोग रहा व स्कूल के स्टाफ में स्कूल के प्रिंसिपल अंबर जी व फराज,राशिद,निर्मला देवी, प्रिया देवल,शशिकांत मिश्रा उपस्थिति रहे।

Also Read-Hardoi: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई - 53 शिकायतों का निपटारा, पराली जलाने पर सख्ती के आदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow