Hardoi: वार्षिक समारोह में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन। 

सेंट थेरेसा स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह “आरोहण ” का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन 27 नवम्बर 2025 को उत्साह, सृजनात्मकता

By INA News Desk
Nov 28, 2025 - 19:49
89 Views
Hardoi: वार्षिक समारोह में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन। 
वार्षिक समारोह में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

संडीला (हरदोई)।सेंट थेरेसा स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह “आरोहण ” का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन 27 नवम्बर 2025 को उत्साह, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कैथोलिक डायसिस ऑफ लखनऊ के बिशप एवं मुख्य अतिथि डॉ. जेराल्ड जॉन मैथायस, इस्टेट मैनेजर फादर रोनाल्ड डिसूजा, स्कूल मैनेजर फादर लैंसी रेगो, प्रधानाचार्य फादर जॉन पॉल बारा, कॉर्डिनेटर मानवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में सण्डीला के सी.ओ.  संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी।

समारोह की शुरुआत मंगलभावना और आभार की संकल्पना को समर्पित मनमोहक प्रार्थना नृत्य से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।  विद्यार्थियों ने वेलकम गीत से अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चातयह नाट्य प्रस्तुति “आरोहण” के माध्यम से एक साधारण शुरुआत से बुलंदियों तक पहुँचने की प्रेरणादायी यात्रा का मंचन किया गया।

इसमें संघर्ष, उम्मीद, मेहनत और सफल होने की अटूट चाह को जीवंत रूप में दिखाया गया। “आरोहण” दर्शकों के मन में यह संदेश छोड़ गया  कि सपने तभी सच होते हैं, जब हम हार मानने से इंकार कर दें।आरोहण नाटक के मध्य पर्यावरण और देशभक्ति की भावना को सजीव करती हुई प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने अपनी जगह पर खड़े होकर सराहा। आधुनिक जीवन, युवा सोच और सामाजिक संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने वाले समकालीन  नृत्य ने भी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नृत्य, नाटक, कोरस गायन, वाद्य-संगीत और थीम-आधारित मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण, करुणा, एकता और मानवीय मूल्यों का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की सृजनशीलता, आत्मविश्वास, मंचीय दक्षता एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन की प्रशंसा की।

विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस सिस्टर निकिता  ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आरोहण केवल एक मंच नहीं, बल्कि व्यक्तित्व-विकास, नेतृत्व, अनुशासन और मूल्यनिष्ठ शिक्षा की यात्रा है, जहाँ हर बच्चा अपनी प्रतिभा के साथ ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होता है।”

कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों, पूर्व छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने पूरे आयोजन की सराहना की तथा इसे एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव बताया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानवेन्द्र सिंह चौहान, रियाज अहमद, दीपक शुक्ला, मनोज मिश्रा, राजेश कुमार, श्रुति त्रिपाठी, रंजना सिंह, अंकिता गुप्ता, प्रतिमा सिंह, तसनीम फातिमा, मनीष त्रिपाठी, रुचिरा द्विवेदी, श्रुति मिश्रा, अमन ,एग्निस आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Also Read- भारत की सबसे महंगी वाहन नंबर प्लेट हरियाणा में HR88B8888 1.17 करोड़ रुपये में बिकी, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement