Hardoi: ट्रक से लगी टक्कर,बाइक सवार युवक की मौत,वृद्ध युवक घायल।

सवायजपुर-हरपालपुर मार्ग पर शेखपुर मोड़ समीप ट्रक ने ब्रहस्पतिवार रात एक बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाईक सवार

Nov 28, 2025 - 19:56
46 Views
Hardoi: ट्रक से लगी टक्कर,बाइक सवार युवक की मौत,वृद्ध युवक घायल।
मृतक मनमोहन सिंह की फाइल फोटो

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
हरदोई। सवायजपुर-हरपालपुर मार्ग पर शेखपुर मोड़ समीप ट्रक ने ब्रहस्पतिवार रात एक बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाईक सवार दो युवकों के एक एक पैर 20 मीटर दूर जा गिरे। राहगीरो की सूचना पर यूपी बत्तीश एफजी ज़ीरो छह सौ तीस 108 एम्बुलेंस लेकर पहुचे ईएमटी आनंद कुमार व पायलेट स्वदेश ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर मे भर्ती कराया। जहा चिकत्सको ने दोनों युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। जहा इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 8 बजे बाईक चालक ने दम तोड़ दिया।वही वृद्ध युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।

थाना सवायजपुर क्षेत्र मे बरसोहिया गांव निवासी मनमोहन पुत्र रघुवीर उम्र 25 वर्ष खेतीवाणी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।ब्रहस्पतिवार रात परमेश्वर की बाईक लेकर परमेश्वर के साथ कनकापुर दावत खाने गया हुआ था। दावत खाकर दोनों युवक रात घर लौट रहे थे। इस दौरान सवायजपुर हरपालपुर मार्ग पर शेखपुर मोड़ समीप ट्रक ने जोरदार बाईक मे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि दोनों के एक एक पैर 20 मीटर दूर जा गिरे।राहगीरो की सूचना पर यूपी बत्तीश एफजी ज़ीरो छह सौ तीस 108 एम्बुलेंस लेकर पहुचे ईएमटी आनंद कुमार व पायलेट स्वदेश ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर मे भर्ती कराया। जहा चिकत्सको ने दोनों युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। जहा इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 8 बजे बाईक चालक ने दम तोड़ दिया।वही वृद्ध युवक का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Also Read- Hardoi: मतदाता सूची पुनरीक्षण- जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, फार्म जमा करने की अपील।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow