Political News: चिराग पासवान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने बाबा साहब का अपमान किया।

महाराष्ट्र में एक तरफ कांग्रेस पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ ....

Nov 18, 2024 - 14:02
 0  64
Political News: चिराग पासवान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने बाबा साहब का अपमान किया।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में दो दिन बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया था।

  • कांग्रेस ने किया बाबा साहब का अपमान

 महाराष्ट्र में एक तरफ कांग्रेस पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ती हुई दिखाई दे रही है। यहां भाजपा हर हाल में फिर से गठबंधन की सरकार बनाना चाहती है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी पूरी ताकत इस चुनाव में लगाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा की तरफ से बड़े-बड़े मंत्रियों को चुनावी मैदान में जनसभाओं के लिए उतारा जा चुका है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए रविवार को पहुंचे। यहां सबसे पहले दादर स्थित चैत्य भूमि पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे जहां पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। तो वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से भीमराव अंबेडकर के आदर्शों का पालन नहीं किया है उनको अपमानित करने का काम किया है।पासवान ने यह दावा किया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में आंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी और उनका अपमान किया। कांग्रेस ने बस हमेशा से अपने लिए सोचा है दूसरों के लिए कांग्रेस कभी भी सोचती नहीं है।

Also Read- Political News: एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान, बोले मैं सीएम की रेस में नहीं।

  • पीएम मोदी बाबा साहब के आदर्शों का कर रहे पालन

चिराग पासवान ने आगे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीमराव अंबेडकर के आदर्शों का पालन कर रहे हैं। इसीलिए विपक्षीय पार्टियां पीएम मोदी से काफी डरी और सहमी हुई है। लेकिन अब वह समय बदल गया है जब कांग्रेस अंबेडकर साहब का अपमान करने का काम करती थी। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर काम कर रही है। वहीं उन्होंने महायुती के उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट मांगे और कहा की आपका वोट प्रदेश में नई लहर ला सकता है। आगे उन्होंने दावा भी किया है कि प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।