Hardoi: नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने युवक पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला

Jul 23, 2026 - 18:01
26 Views
Hardoi: नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने युवक पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप
नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने युवक पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

​हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बुधवार रात की है, जिससे परिजनों में कोहराम मच,  गया। परिजन छात्रा को गंभीर अवस्था में तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 2:16 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतका एक किसान परिवार से थी और अपने माता-पिता की पांच संतानों में चौथे नंबर पर थी। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम गांव के ही एक युवक का उनके घर फोन आया था। शकरकंद के पौधे मांगने की बात को लेकर छात्रा की बड़ी बहन और उस युवक के बीच कहासुनी हुई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि संबंधित युवक के उनकी छोटी बेटी से संपर्क थे और दोनों के बीच विवाद हुआ था। मां का कहना है कि आरोपी युवक लगातार उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद किशोरी अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर जब मां ने कमरे में जाकर देखा, तो वह दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में परिजनों की ओर से मिलने वाली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

.Also Read- Hardoi News: हरपालपुर में बीईओ उदय भान सिंह को दी गई विदाई, डॉ. सुनील कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow