UP News: मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा- सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

By INA News Desk
Jun 23, 2025 - 17:18
79 Views
UP News: मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा- सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद भदोही में महान राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद्, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस (23 जून, 2025) के अवसर पर प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए
Advertisement
Advertisement

भदोही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत सीएम योगी ने भदोही के कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सभी से पौध लगाने और उसके संरक्षण की अपील की। 

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौलिश्री और भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने आंवला का पौधा रोपा। इस दौरान ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, औराई विधायक दीनानााथ भाष्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Also Read- UP News: पोषण का पॉवर हाउस कहे जाने वाले सहजन को लेकर सीएम योगी का खास निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement