Gorakhpur News: रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना, मुख्यमंत्री ने हवन के साथ पूर्ण किया रुद्राभिषेक का अनुष्ठान। 

दूध’ दही, घी, शर्करा और कई तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से हुआ भोलेनाथ का अभिषेक....

By INA News Desk
Jan 3, 2025 - 16:26
52 Views
Gorakhpur News: रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना, मुख्यमंत्री ने हवन के साथ पूर्ण किया रुद्राभिषेक का अनुष्ठान। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में प्रातः रुद्राभिषेक व हवन करते हुए।

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः बेला में गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पौष माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी (विनायक चतुर्थी) के मान में हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णता सीएम योगी ने हवन करके की। 

गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद दूध, दही, घी, शर्करा और कई तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

Also read- Viral News: गन्ना काटने के लिए कुल्हाड़ी का किया गया इस्तेमाल, जरा सी चूक में कट सकती थी उंगली।

रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना और समस्त नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow