Hathras: स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर सीएमओ सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ के साथ सभी एसीएमओ

Jul 24, 2026 - 11:29
39 Views
Hathras: स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर सीएमओ सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
समीक्षा बैठक लेते मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश 

हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ के साथ सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, एमओआईसी, डीपीएम तथा महो ब्लॉक की एएनएम, सुपरवाइजर और टीकाकरण अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, संस्थागत एवं निजी क्षेत्र में होने वाली डिलीवरी की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं प्रबंधन, एचपीवी वैक्सीनेशन, नवजात एवं पांच वर्ष तक के बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण, पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने, परिवार नियोजन कार्यक्रम तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।सीएमओ  वेद प्रकाश   ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्यक्रमों की हर माह समीक्षा होगी और अगली बैठक में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- 'रोज स्कूल जाओ, मेहनत से पढ़ो': मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को दिया प्रेरक संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow