Hathras: बढ़रिया नवमी पर 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब

श्री राम सेवा संकल्प संगठन के तत्वावधान में बढ़रिया नवमी के अवसर पर नयावांस रोड स्थित सीयलखेड़ा जैन बगीची में कुशवाहा समाज

Jul 24, 2026 - 11:26
33 Views
Hathras: बढ़रिया नवमी पर 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम का  फीता काटकर  शुभारंभ करते  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा 

हाथरस। श्री राम सेवा संकल्प संगठन के तत्वावधान में बढ़रिया नवमी के अवसर पर नयावांस रोड स्थित सीयलखेड़ा जैन बगीची में कुशवाहा समाज का विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 11 नवयुगल वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं डॉ. पी.पी. सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन गोकुलचंद कुशवाहा, ऋषि कुमार शेखावत, रामस्वरूप कुशवाहा, भीष्मपाल सिंह कुशवाहा और ताराचंद कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा तथा अध्यक्षता चंदन सिंह कुशवाहा ने की।समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात निकाली गई। सभी 11 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे, जहां बारौठी, जयमाला और सात फेरों सहित सभी वैवाहिक रस्में संपन्न कराई गईं। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक घरेलू उपहार भेंट किए गए और परिवारों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था भी की गई।आयोजन में श्री राम सेवा संकल्प संगठन के अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा (एडवोकेट), महामंत्री सत्यप्रकाश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया व अतिथियों एवं वर-वधू पक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शेखर कुशवाहा ने किया तथा अंत में उमेश कुमार कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Kalyan Banerjee Suspension: लोकसभा से निलंबित होने के बाद भी नहीं थमे कल्याण बनर्जी, संसद परिसर में अकेले दी आवाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow