Sambhal: घर की मरम्मत बनी खूनी संघर्ष की वजह! पिता को बचाने दौड़ी बीकॉम छात्रा पर डंडों से हमला, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

सम्भल जिले के सरायतरीन क्षेत्र के कच्चा बाग में घर की मरम्मत के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में

Jul 24, 2026 - 15:24
35 Views
Sambhal: घर की मरम्मत बनी खूनी संघर्ष की वजह! पिता को बचाने दौड़ी बीकॉम छात्रा पर डंडों से हमला, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के सरायतरीन क्षेत्र के कच्चा बाग में घर की मरम्मत के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंची बी.कॉम की छात्रा रोशनी पर कथित तौर पर डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया।

घायल जगरोशनी ने बताया कि उसके घर में प्लास्टर का काम चल रहा था। इसी दौरान दीवार के कोने पर लगी एक कील हटाई गई और पड़ोसी के तार को हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोस के ताशू, रुची और आंचल ने उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह अपने पिता को बचाने के लिए आगे आई तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके सिर व पैर पर डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। जगरोशनी ने बताया कि उसने पूरे मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। मेडिकल परीक्षण भी पूरा हो चुका है और अब उसे पुलिस कार्रवाई का इंतजार है। पीड़िता का कहना है कि वह सिर्फ इतना चाहती है कि आरोपियों से उसे और उसके परिवार को छुटकारा मिले ताकि वे भविष्य में दोबारा इस तरह की हरकत न करें। फिलहाल पुलिस शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Also Read- Hardoi: गर्रा नदी के उफान से कटियारी में तबाही: 50 बीघा फसलें जलमग्न, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow